Agra Fort History In Hindi

Agra Fort History In Hindi | आगरा के किले का इतिहास और जानकारी

Agra Fort – उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित आगरा किला अपनी अनूठी वास्तुकला और अद्भुत शिल्पकारी के लिए जाना जाता है। यह किला मुगल साम्राज्य में बनी प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है।

Agra kila की अद्धितीय बनावट के कारण इसे यूनेस्कों द्धारा विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। आपको बता दें कि यह आगरा में दुनिया के 7 आश्चर्यों में शुमार ताजमहल से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी के किनारे स्थित है। मुगल कालीन वास्तुशैली से बने इस विशाल किले का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने करवाया था। 

इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है, इसलिए इस किले को आगरा का ”red fort agra” भी कहा जाता है। अपनी भव्यता और आर्कषण की वजह से यह भारत के मुख्य पर्यटन स्थलों में से भी एक है। इस विशाल किले के परिसर के अंदर पर्ल मस्जिद, दीवान-ए-आम, जहांगीरी महल, मोती मस्जिद, पर्ल मस्जिद समेत मुगलों की बेहतरीन इमारतें बनी हुई हैं।

Agra Fort History In Hindi –

 स्थान   आगरा, उत्तर प्रदेश
 निर्माता  अकबर
 निर्माणकाल  ई. स 1565 ई.स 1573
 उद्देश्य  मुगलों का मुख्य निवास स्थान
 किले का क्षेत्र  380,000 वर्ग मीटर
 घूमने का समय  सूर्योदय से सूर्यास्त तक

आगरा किला का इतिहास –

लाल किला की फोटो

अपनी भव्यता और आर्कषण की वजह से विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल आगरा के विशाल किले का इतिहास राजपूतों, मुगलों और लोदी वंश से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि आगरा के ऐतिहासिक महत्व की वजह से यह दिल्ली की राजधानी हुआ करता था। आगरा किले के निर्माण का इतिहास 1080 ईसवी से भी पहले मिलता है, जब महमूद गजनवी की सेना ने भारत को जीतने के उद्देश्य से इस किले पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था। वहीं कुछ इतिहासकारों की माने तो यह किला मूल रुप से चौहान वंश के राजपूत शासकों के पास था।

वहीं इसके बाद जब दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान और लोदी वंश के शासक सिकंदर लोदी ने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा शिफ्ट किया था, तब उसने इस किले की मरम्मत करवाई थी और वे बाद में इस किले में रहने लगे थे। सिकंदर लोदी की मौत के बाद उनके पुत्र और लोदी वंश के उत्तराधिकारी इब्राहिम लोदी ने इस किले पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था और 1526 ईसवी में पानीपत के प्रथम युद्ध में हारने के बाद इस किले में मुगलों ने अपना शासन जमा लिया था।

इसके साथ ही मुगल वंश के संस्थापक बाबर के पुत्र और मुगल साम्राज्य के उत्तराधिकारी हुंमायूं ने न सिर्फ आगरा किले पर अपना कब्जा जमा लिया बल्कि लोदियों की अथाह संपत्ति पर और विशाल खजाना भी जब्त कर लिया जिसमें प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी था।

इसके बारेमे भी पढ़िए – Garh Kundar Fort History In Hindi Madhya Pradesh

आग्रा किले का निर्माण – Construction of Agra Fort

उत्तरप्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित इस विशाल किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1565 से 1573 ईसवी के बीच करवाया गया। हालांकि, इस किले के प्रवेश द्धारा पर लिखा गया है कि, विश्व धरोहर में शामिल इस विशाल किले का निर्माण मूल रुप से 1000 ईसवी से भी पहले किया गया था, और मुगल शासक अकबर ने सिर्फ इस किले का नवीनीकरण करवाया था।

हालांकि, समय-समय पर इस किले में अलग-अलग शासकों द्धारा बदलाव किए गए हैं। मुगल सम्राट अकबर के पोते और मुगल साम्राज्य के उत्तराधिकारी शाहजहां ने इस किले में सुंदर सफेद संगमरमर के पत्थरों का इस्तेमाल कर इसके अंदर बेहद आर्कषक और रमणीय मस्जिद का निर्माण करवाया और इसमें सुंदर नक्काशी कर इसे और अधिक उन्नत बनाया। इसके साथ ही शाहजहां ने आगरा के किले का इस्तेमाल उस समय महल के रुप में भी किया था, जब मुगलों की राजधानी को आगरा से दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया था।

वहीं इसके बाद शाहजहां के निर्दयी पुत्र औरंगजेब ने आगरा किले की बाहरी प्रचारी का निर्माण करवाया था। आपको बता दें कि औरंगजेब, जब मुगल साम्राज्य का उत्तराधिकारी बना था, तब उसने अपने ही पिता शाहजहां को उनके जीवन के आखिरी दिनों में इस किले में कैद कर लिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि, इस किले से शाहजहां, अपनी मुमताज बेगम की याद में बनाए गए दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखते रहते थे।

आग्रा किले की संरचना – Agra Fort Structure

अपनी भव्यता और आर्कषण की वजह से विश्व धरोहर

kila photo

 की लिस्ट में शामिल आगरा के विशाल किले का इतिहास राजपूतों, मुगलों और लोदी वंश से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि आगरा के ऐतिहासिक महत्व की वजह से यह दिल्ली की राजधानी हुआ करता था। आगरा किले के निर्माण का इतिहास 1080 ईसवी से भी पहले मिलता है, जब महमूद गजनवी की सेना ने भारत को जीतने के उद्देश्य से इस किले पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था। 

वहीं कुछ इतिहासकारों की माने तो यह किला मूल रुप से चौहान वंश के राजपूत शासकों के पास था। वहीं इसके बाद जब दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान और लोदी वंश के शासक सिकंदर लोदी ने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा शिफ्ट किया था, तब उसने इस किले की मरम्मत करवाई थी और वे बाद में इस किले में रहने लगे थे। सिकंदर लोदी की मौत के बाद उनके पुत्र और लोदी वंश के उत्तराधिकारी इब्राहिम लोदी ने इस किले पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था और 1526 ईसवी में पानीपत के प्रथम युद्ध में हारने के बाद इस किले में मुगलों ने अपना शासन जमा लिया था।

मुगल वंश के संस्थापक बाबर के पुत्र और मुगल साम्राज्य के उत्तराधिकारी

हुंमायूं ने न सिर्फ आगरा किले पर अपना कब्जा जमा लिया बल्कि लोदियों की

अथाह संपत्ति पर और विशाल खजाना जब्त कर लिया जिसमें प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी था।

Agra fort कैसे बना है –

लाल ईंटों से बना आगरा किला की संरचना का मुख्य आधार है। लाल बलुआ पत्थर को राजस्थान से लाया गया था और इसे बाहरी सतहों पर रखा गया था. फिर लाल बलुआ पत्थर का उपयोग करके पूरे किले का निर्माण किया गया था। किले के इस स्वरूप ने शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान एक बड़ा बदलाव किया. अपने दादा के विपरीत शाहजहाँ सफेद संगमरमर की सुंदरता से महक उठा था। सफेद संगमरमर का उपयोग करके पुनर्निर्माण करने के लिए उसने किले के भीतर कई संरचनाओं को नष्ट कर दिया. शाहजहाँ ने अपने अंतिम दिनों के लिए आगरा किले के मुसम्मन बुर्ज को बनाया था।

lal kila delhi

इसके बारेमे भी पढ़िए – Ajantha Caves History In Hindi Maharashtra

आग्रा किले की वास्तुकला –

मुसम्मन बुर्ज ख़ास महल के बाईं ओर स्थित है. यह एक सुंदर अष्टकोणीय टॉवर है जिसमें एक खुला मंडप है. कहा जाता है कि शाहजहाँ इसी स्थान से ताजमहल को देखता था. जब अंग्रेजों ने आगरा किले का स्वामित्व संभाला, तो किले में बहुत अधिक परिवर्तन किए गए. उन्होंने राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए और बैरकों को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक महत्व के साथ कई संरचनाओं और संपादनों को नष्ट कर दिया।

जो संरचनाएं जीवित रहने में कामयाब रहीं, वे मुगल वास्तुकला की वास्तविक जटिलता और कारीगरी का प्रदर्शन करती हैं. किले के भीतर मुगल वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट और बंगाली महल हैं. ये संरचनाएं न केवल मुगल वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करती हैं बल्कि अकबरी वास्तुकला के भी बेहतरीन उदाहरण हैं जिन्हें इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के रूप में भी जाना जाता है.

इन संरचनाओं के बीच दिल्ली गेट को इसकी कारीगरी और स्थापत्य डिजाइन के लिए सबसे प्रमुख माना जाता है. आज भी, इसे अकबर की उत्कृष्ट कृति के रूप में माना जाता है. कृति के बारे में बोलते हुए, आगरा किले की वास्तुकला से जुड़ी एक दिलचस्प किंवदंती है. कहा जाता है कि किले के शाही कमरों को इस तरह से बनाया गया था कि वे गर्मियों के दौरान भी ठंडे रहेंगे. किंवदंती यह है कि दीवारों को खोखला बना दिया गया और फिर नदी से पानी भर दिया गया ताकि वे शांत रहें |

Agra fort की प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण इमारतें –

दुनिया के सात आश्चचर्यों में से एक ताजमहल से 2.5 दूर पर स्थित यह ऐतिहासिक

आगरा के किले के अंदर अनूठी संरचनाएं बनी हुई हैं। 

जहांगीर महल :

आगरा में स्थित इस विश्व धरोहर के परिसर में एक बेहद सुंदर

और आर्कषक जहांगीर महल स्थित है।

यह महल आगरा किले में अमर सिंह द्धार (अकबर दरवाजा) से घुसते ही पड़ता है।

इस महल को मुगल सम्राट अकबर ने अपने बेटे जहांगीर के लिए बनवाया था।

अंगूरी बाग़ :

आगरा किले के परिसर में बना अंगूरी बाग भी इस भव्य किले की शोभा बढ़ाता है।

यह करीब 85 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

खास महल :

आगरा में स्थित विशाल किले के अंदर बना खास महल, अपनी अनूठी संरचना के लिए प्रसिद्ध है।

बेहद आर्कषक संरचना को सफेद संगमरमर के पत्थरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है।

खास महल के निर्माण में हिन्दू, इस्लामी और फारसी शैली का प्रभाव दिखता है।

खास महल का इस्तेमाल सम्राटों द्धारा आराम करने के लिए किया जाता था।

मुसम्मन बुर्ज :

आगरा किले के परिसर में बने इस खास महल के बाईं तरफ मुसम्मन बुर्ज बना हुआ है, यह अष्टकोणीय आकार में बना एक खुला मंडप है। इस बुर्ज को मुगल सम्राट शाहजहां द्धारा बनवाया गया था। आपको बता दें शाहजहां के जिंदगी के अंतिम पलों में उसके पुत्र औरंगजेब द्धारा उसे इसी बुर्ज में बंदी बना कर रखा गया था, वहीं इस दौरान शाहजहां इस बुर्ज में बैठकर अपनी प्रिय बेगम मुमताज बेगम की याद में बने भव्य मकबरा ताजमहल को देखता रहता था।

लाल किला का इतिहास और जानकारी

शीश महल :

मुगलकालीन वास्तुशैली की इस सर्वश्रेष्ट कृति आगरा किले के अंदर बना

शीश महल, इस किले के परिसर में बनी सर्वोत्तम संरचनाओं में से एक है। 

शीश महल या ‘कांच का महल’ का इस्तेमाल सम्राटों द्धारा ड्रेसिंग रुप या

फिर ‘हरम’ के तौर पर किया जाता था।

महल के अंदर छोटे-छोटे शीशों से बेहद शानदार सजावट की गई है। 

यह देखने में बेहद सुंदर और आर्कषक है। यहां आम पर्यटकों के जाने की इजाजत नहीं है।

इसके बारेमे भी पढ़िए – लोटस टेम्पल का इतिहास

दीवान- ए-ख़ास :

आगरा किले के परिसर में बने शीश महल के दाहिने तरफ दीवान-ए-खास स्थित है।

इसका इस्तेमाल सम्राटों द्धारा किसी बड़े अधिकारियों की मीटिंग के लिए किया जाता था।

बेहद कीमती पत्थरों से बनी हुई इस संरचना के अंदर रखा जहांगीर का सिंहासन इसकी प्रमुख विशेषता थी।

दीवान-ए आम :

विश्व विरासत में शामिल आगरा किले के परिसर में दीवान-ए-आम का

निर्माण आम जनता के लिए किया गया था। 

इस खास इमारत में सम्राटों द्धारा आम जनता की फरियाद सुनी जाती थी।

उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाता था।

दीवान-ए-आम के अंदर एक प्रसिद्ध मयूर सिंहासन या फिर तख्त-ए-हाउस भी स्थापित किया गया था।

नगीना मस्जिद :

प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर आगरा किले के परिसर के अंदर नगीना

मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया गया।

आपको बता दें कि दरबार की महिलाओं के लिए निजी मस्जिद के

रुप में इस मस्जिद का निर्माण करवाया गया था।

मोती मस्जिद :

मोती मस्जिद, विश्व धरोहर आगरा किले में स्थित

एक बेहद आर्कषक और सुंदर संरचना है।

यह मस्जिद, मुगल सम्राट शाहजहां की निजी मस्जिद थी।

जहां वह जाकर अल्लाह की इबादत करता था।

हालांकि, वर्तमान में मोती मस्जिद में पर्यटकों के जाने की मनाही है।

नौबत खाना :

प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर आगरा किले के अंदर बनी संरचना नौबत खाना के अंदर,

सम्राटों के संगीतकार वाद्ययंत्र बजाकर उन्हें मंत्रमुग्ध करते थे।

गुप्त संरचनाएं

आगरा किले में कई गुप्त भूमिगत संरचना और इमारतें हैं. कहा जाता है कि पूरा किला सुरंगों और अन्य भूमिगत रास्तों से होकर जुड़ा हुआ है. इतिहासकारों के अनुसार, जो सम्राट अपने संबंधित शासनकाल के दौरान किले के मालिक थे, उन्हें स्पष्ट कारणों के लिए गुप्त सुरंगों में योगदान दिया गया था. इस तरह की एक ज्ञात सुरंग जल द्वार के पास स्थित है, जो किले को यमुना नदी के तट से जोड़ती है।

दिल्ली

इसके बारेमे भी पढ़िए – मोती मस्जिद का इतिहास

आग्रा किले की रोचक बाते –

Agra Fort को बादलगढ़ के नाम से भी जाना जाता है. क्युकि यह किला सबसे पहले हिन्दू-सिकरवार राजपूत राजा बादल सिंह के पास था। समय-समय पर हुए कई युद्धों में इस किले के स्वामी बदलते रहे. किला गजनवी, लोदी वंश, मुगल वंश आदि के शासन का गवाह बना. इतिहासकारों के अनुसार अकबर के समय में किला जर्जर अवस्था में था. अकबर ने इस किले के महत्व को समझा और किला दोबारा बनवाया गया। 

किले को दोबारा बनने में 8 साल का समय लगा उसका निर्माण कार्य 1573 में पूरा हुआ था. किले के परिसर में दो मुख्य द्वार बनाये गए है. जिनमे से एक को दिल्ली गेट और दूसरे को लाहौर गेट के नाम से जाना जाता है. लाहौर गेट को अमर सिंह गेट के नाम से भी जाना जाता है. जो एक राजपूत ठाकुर के नाम पर रखा गया था. क्युकि अमर सिंह शाहजहां के दरबार के दरबारी थे और इन्हे सम्मान देने के लिए लाहौर गेट का नाम अमर सिंह गेट रखा गया था.

प्राचीन आगरा किले के परिसर में नौ महल बनाए गए हैं. जहांगीर महल, शाहजहानी महल, मच्ची भवन, खास महल, दीवान ए खास, दीवान ए खास, शीश महल, अकबरी महल, बंगाली महल आदि बनाए गए हैं. आगरा के किले से राज करने वाले शासकों में अकबर, जहांगीर, शाहजहां, औरंगजेब जैसे मुगल शासक शामिल थे. आगरा के किले के दुर्लभ हिस्से आज भी भारतीय सर्वेक्षण विभाग की तालेबंदी में है। 

फोर्ट की प्रसिद्धि – 

mughal-e-azam फिल्म के कई दृश्य किले में फिल्माए गए हैं। प्रसिद्ध गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने की शूटिंग किले मैं की गयी थी. Agra Fort के किले का प्रसिद्ध शीश महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की तालेबंदी में रखा गया है. महल वीवीआईपी के आगमन पर ही खोला जाता है. आगरा किला बहुमंजिली इमारत है, लेकिन पर्यटक किले की दो ही मंजिल का दीदार कर पाते है.

विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल मुगलकालीन वास्तुकला की अनूठी इमारत आगरा किले का निर्माण मुख्य रुप से सैन्य रक्षा के लिहाज से किया गया था। भारत के विशाल किले के निर्माण काम में 8 साल का लंबा वक्त लगा। 4 हजार कारीगरों ने भव्य किले का निर्माण किया था। दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक आगरा किले को पहले ”बादलगढ़” के नाम से भी जानते थे। किले का निर्माण 1080 ईसवी से पहले किया गया था। उसमे पहले चंदेल वंश के राजपूत शासक बादल सिंह ने कब्जा किया था।

इंडो-इस्लामिक वास्तुशैली में बने आगरा किले पर समय-समय पर अलग-अलग शासकों ने राज किया है। किला मुगल, लोदी, राजपूत, गजनवी आदि के शासन का ग्वाह बन चुका है। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की युद्ध स्थली भी रह चुका है। आगरा का विशाल किला, मुगल सम्राट अकबर को बेहद दयनीय, बदतर और जर्जर हालत में मिला था, जिसके बाद अकबर ने इस किले का निर्माण करवाया और इसको भव्य रुप दिया।

आग्रा किले कैसे पहुंचे – How to reach Agra Fort

उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा शहर वायु, सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आगरा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट भारत के सभी प्रमुख शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, और दिल्ली से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसलिए आगरा फोर्ट का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटक फ्लाइट के माध्यम से भी यहां आ सकते हैं। पर्यटक, एयरपोर्ट से आगरा फोर्ट तक टैक्सी, या फिर कैब की सहायता से पहुंचे सकते हैं।

वहीं Agra Fort कोई पर्यटक रेल परिवहन के माध्यम से आगरा आना चाहता है तो यह शहर देश के प्रमुख शहरों से रेल माध्यम से भी बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है। पर्यटक रेलवे स्टेशन से आगरा फोर्ट तक ऑटो, टैक्सी या फिर कैब सुविधा के माध्यम से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई पर्यटक सड़क मार्ग द्धारा आगरा आना चाहता है तो इस शहर के लिए देश के प्रमुख शहरों के लिए अच्छी बस सुविधा भी उपलब्ध हैं। वहीं बस स्टेशन से आगरा फोर्ट तक सैलानी ऑटो, टैक्सी या फिर कैब के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

आग्रा का किला देखने का समय – Agra Fort Timings

पर्यटक आगरा के किले का दीदार हफ्ते में 6 दिन ही कर सकते हैं।

आगरा का मौसम अच्छा रहता है लेकिन शुक्रवार के दिन किला पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

इसके बारेमे भी पढ़िए – आग्रा किले का इतिहास

आगरा का किला का पता – Agra Fort Map – 

Agra Fort History Video –

Interesting Facts – 

  • इस किले को बनाने में लगभग 4000 कुशल कारीगरों का अहम् योगदान रहा था। 
  • Agra Fort का बाहरी बाग़ लाल पथरो और अंदर का भाग ईंटो से बनाया गया था। 
  • आगरा के किले के निर्माण में लाल बलुआ पत्थरों इस्तेमाल किया गया है।
  • ताजमहल से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर बने किले के परिसर में 9 बेहद शानदार और आलिशान महल हैं।
  • बंगाली महल, अकबरी महल, जहांगीर महल, शाह जहांनी महल, मच्ची भवन,
  • दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, खास महल, और शीश महल आदि शामिल हैं।
  • ऐतिहासिक किले में फिल्म मुगल-ए-आजम के कई सीन फिल्माए गए हैं।
  • बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की शूटिंग भी की गयी है।
  • बेहद आर्कषक संरचना शीश महल, सिर्फ बड़े राजनेता और वीवीआईपी के आगमन पर ही खोला जाता है।
  • आगरा का भव्य किला बहुमंजिला इमारत है।
  • लेकिन पर्यटक इस किले की सिर्फ दो ही मंजिल का दीदार कर पाते हैं।
  • आगरा किले को साल 2004 में वास्तुकला के लिए आगा खान पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
  • भारतीय डाक विभाग ने इस कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए एक टिकट भी जारी किया था।

FAQ –

Q : आगरा का किला कहा है ?

Ans : आगरा फोर्ट आगरा, उत्तर प्रदेश स्थित है। 

Q : क्या आगरा का किला शुक्रवार को बंद रहता है ?

Ans :agra kila शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

Q : आगरा किले का महत्व क्या है ?

Ans :बादशाह अकबर ने आग्रा फोर्ट को अपने राज्य की राजधानी बनाया था आज वह उन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

Q : आगरा का किला किसने बनवाया है ? 

Ans :1565 और 1573 के बीच बादशाह अकबर ने आगरा किला का निर्माण 

शुरू किया और पुनः निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। 

Q : क्या आगरा का किला और लाल किला एक ही है ?

Ans :नहीं लाल किला और agra ka kila एक दूसरे से काफी मिलता-जुलता है मगर एक नहीं है। 

इसके बारेमे भी पढ़िए – Garh Kundar Fort History In Hindi Madhya Pradesh

Conclusion –

आपको मेरा History of agra fort in hindi बहुत अच्छी तरह से समज आया होगा। 

लेख के जरिये Red fort agra और Who built red fort से सबंधीत  सम्पूर्ण जानकारी दी है।

अगर आपको किसी जगह के बारे में जानना है। तो कहै मेंट करके जरूर बता सकते है।

हमारे आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शयेर जरूर करे। जय हिन्द।

Note –

आपके पास Agra fort was built by , आगरा का इतिहास या Agra history in hindi की कोई जानकारी हैं।

या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो दिए गए सवालों के जवाब आपको पता है।

तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इसे अपडेट करते रहेंगे धन्यवाद 

1 .आगरा के राजा कौन थे?

2 .आगरा के किले का निर्माण कब और किस बादशाह द्वारा कराया गया?